जयन्ती पर याद किए गये आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित
– हिन्दी साहित्य के महान पुरोधा थे आचार्य रामचन्द्र शुक्ल – राजकुमार शुक्ल
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती। हिंदी साहित्य जगत के महान परिवर्तक पंडित आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी के जयंती के अवसर पर बड़ेवन हाईवे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिन्दी साहित्य के पुरोधा थे, हिन्दी साहित्य का इतिहास लिखकर उन्होंने ऐसा कार्य किया जिसके लिए भारतीय समाज सदा ऋणी रहेगा। हिन्दी की उन्नति में उनका योगदान पूज्य है।
यह विचार भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजकुमार शुक्ल ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी साहित्य की जो सेवा की है वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आचार्य शुक्ल जीवन पर्यंत हिदी साहित्य जगत को विकास की ओर अग्रसर किया, जिसके चलते हिन्दी साहित्य आज पूरे विश्व में अलख जगा रही है। साहित्यकारों का सम्पूर्ण विवरण हो। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सूर्यइस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजकुमार शुक्ला, रामकुमार तिवारी, निल पांडे, धर्मेंद्र शुक्ला, राजन पांडे, अभिषेक पांडे, नागेंद्र शुक्ला, अमर सोनी, दिनेश चंद पांडे आदि शामिल रहे।