धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

-बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगल बाजार पुरानी बस्ती

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगल बाजार पुरानी बस्ती में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से बनाया गया। ट्रस्ट ने इस वर्ष “द्रोपति चीर हरण” की दिव्य झांकी सजाई गई है। आस्थावान भक्तों द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष द्रोपती के चरण की थीम पर झांकी बनाई गई है जिसकी कथा इस प्रकार है कि दुर्योधन ने दुष्ट बुद्धि वाले अपने मामा शकुनि से मिलकर जुए में पाण्डवों को हराने का षड्यन्त्र रचा। धृतराष्ट्र के बुलाने पर पाण्डव हस्तिनापुर गये और चाचा धृतराष्ट्र की आज्ञा मानकर युधिष्ठिर जुआ खेलने को राजी हो गये। शकुनि ने छलसे उनका सब धन, राज्य आदि जीत लिया, यहाँ तक हुआ कि युधिष्ठिर अपने भाइयोंको, अपने-आपको और द्रौपदी को भी जुए में हार गये। दुर्योधन की आज्ञा से उसका छोटा भाई दुःशासन द्रौपदीके केश पकड़कर राजसभा में घसीट लाया। दुर्योधनने द्रौपदी को नंगी करने की आज्ञा दी। दुष्ट दुःशासन द्रौपदी की साड़ी खींचने लगा। द्रौपदी सबसे निराश होकर रोती हुई श्री कृष्ण को पुकारने लगी। उसकी पुकार भगवान्ने सुन ली। श्रीकृष्ण की कृपा से द्रौपदी की साड़ी अनन्त हो गयी। दुःशासनके हाथों में दस हजार हाथियों का बल था, पर वह भी थक गया। वस्त्रों का ढेर लग गया लेकिन द्रौपदी के शरीर पर से वस्त्र नहीं हटा। खराब चकित हो गये। उन्होंने बताया की इस अवसर पर पूजा पंडाल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साहू ने बताया की आज भगवान का जन्म होगा और शनिवार को मूर्ति विसर्जित की जाएगी।
इस अवसर पर गौरव साहू, संजय द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद साहू, राम किशोर साहू, कृष्ण किशोर साहू, सीता राम, प्रेम सोनी, जितेंद्र सोनी, मन्नू, पूनम साहू, लवकुश, सौरभ साहू, ऋषि, गणेश, दीनदयाल कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *