भाजपा कार्यकर्ताओं ने 399 शक्ति केंद्रों पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 399 शक्ति केंद्रों पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को सादगी के साथ 399 शक्ति केंद्रों पर मनाई।
महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी अशोक सिंह जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित नेताओ ने पंडित दीनदयाल को अत्योदय का प्रेरता, प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक बताया। इसी क्रम में साऊँघाट मण्डल के हथियागढ़ शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने पंडित दीनदयाल मूर्ति पर माल्यार्पण कर अंत्योदय के अभिप्राय को लोगो के बीच में रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया।
मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं एकात्म मानववाद दर्शन को आत्मसात कर उससे प्रेरणा लेने की सीख दी तथा शासन की विभिन्ना योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। श्रंद्धांजलि अर्पित हुए कहाँ पंडित दीनदयाल के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल जी ने अंत्योदय का नारा दिया था। अंत्योदय का अर्थ होता है कि हम समाज में सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान और विकास को सुनिश्चित करें। दीनदयाल कहते थे कि कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता। हमें भारतीय राष्ट्रवाद, हिंदू राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति को समझना होगा। दीनदयाल के इस विचार की वजह से ही उनकी जयंती 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाते हैं।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गरीब व असहाय लोगों के लिए कई योजनाएं लागू है।
इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक सिंह, अनूप खरे, प्रमोद पाण्डेय, अखिलेश शुक्ल, रोली सिंह, नागेश्वर सिंह, इन्द्रजीत चौहान, राम चरन चौधरी, कार्यक्रम संयोजक विद्यामानी सिंह, जगदीश शुक्ल, अखण्ड प्रताप सिंह, इंद्रेश मिश्र, रिंकू तिवारी, दुष्यंत सिंह, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *