सी0एम0 डैशबोर्ड पर विवेचना निस्तारण में प्रदेश में पहली बार प्रथम स्थान रहा बस्ती रेंज

सी0एम0 डैशबोर्ड पर विवेचना निस्तारण में प्रदेश में पहली बार प्रथम स्थान रहा बस्ती रेंज

रिपोर्ट जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती के पर्यवेक्षण में परिक्षेत्र के जनपदों में लम्बित अभियोगों की विवेचना का निस्तारण समय-समय पर अभियान चलाकर नियमानुसार निस्तारण कराया गया। विवेचना लम्बित रहने से आम जनमानस मे पुलिस के प्रति विश्वसनीयता कम होती थी जिससे पीड़ित व्यक्ति को न्याय पाने में अनावश्यक रूप से अत्याधिक विलम्ब होता था। जिससे उच्चाधिकारीयों के पास बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थी, परन्तु विवेचना निस्तारण हो जाने से शिकायतकर्ता में काफी कमी हुयी है। विवेचना निस्तारण के उपरान्त बस्ती परिक्षेत्र बस्ती प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विगत वर्ष 2022 में 18 रेंजो में बस्ती रेंज 12 वें स्थान पर रहा, जिस पर आम जनमानस की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन व कुशल पर्यवेक्षण में माह सितम्बर 2023 में विवेचना निस्तारण कराते हुये प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस अधीक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। परिक्षेत्रीय जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया गया कि किसी भी दशा में 06 माह से अधिक विवेचना लम्बित न रहे उन्हे शीघ्र निस्तारण करा दिया जाय। यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य मे कोई भी विवेचना अनावश्यक लम्बित न रखा जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *