माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा – डीएम

माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा – डीएम

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। जनपद के 19 माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शासन के निर्णय की जानकारी जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने देते हुए इसे शीघ्र शुरू करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है की माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2161 छात्राएं अध्यनरत है। प्रशिक्षण के लिए नियुक्त एक प्रशिक्षक कम से कम तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण तीन माह का होगा।
उन्होंने बताया कि बालिकाओं के साथ-साथ नोडल शिक्षिका को भी आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत मार्शल आर्ट, मुक्का मारने का तरीका, पछाड़ गिराने का तरीका, थ्रो फेंकने के प्रहार एवं तरीके, किक पैर से प्रहार करने का तरीका, लुढ़कने का व्यायाम, स्थानीय संसाधनों -पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लेचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, पेपर कटर, स्प्रे सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करके आत्मरक्षा करना तथा प्रशिक्षक द्वारा अन्य आवश्यक कौशल के द्वारा व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय परिसर में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा प्रेरणात्मक कार्यक्रम एवं बालिकाओं की हेल्पलाइन 1090, 112, 108, तथा महिला थाना के नंबरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
बैठक का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत 3 महीने तक प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें सीओ प्रीति खरवार, क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सिंह, वार्डन, नागरिक सुरक्षा गोरखपुर, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह तथा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *