हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ होता है-दुर्गेश पाण्डेय

हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ होता है-दुर्गेश पाण्डेय

बस्ती। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ होता है। गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है गुरु को उजाले का दीप माना जाता है गुरु के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है गुरु के सहयोग से ही हर व्यक्ति सफल बनता है। उक्त बातें स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुर्तीहट्टा पुरानी बस्ती में आयोजित बाल प्रेरणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व थानाध्यक्ष पैकोलिया एवं छावनी दुर्गेश पाण्डेय ने कही। इससे पूर्व वैदिक मंत्रों के साथ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने तिलक लगाकर और ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि गुरु का होना अंधकार में दीपक जैसे होते हैं। जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाशित करते हैं। माता के बाद दूसरा शिक्षक गुरु ही होते हैं गुरु से ली गई सच्चा संस्कार हमारी जीवन को आसान बना देती है। गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो खुद एक स्थान पर रहकर दूसरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाता है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि ने कहा कि मनुष्य के लिए भगवान से भी बढ़कर गुरु को माना जाता है क्योंकि भगवान हमें जीवन प्रदान करता है। और गुरु हमें शिक्षा देकर इस जीवन को सही ढंग से जीना सिखाते हैं जो गुरु का मार्ग दर्शन करके चलता है। उसे जीवन में कभी ठोकरे नहीं खानी पड़ती हैं। कार्यक्रम के अंत में ओम प्रकाश आर्य ने सम्मिलित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर किसी के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। मनुष्य को गुरु का महत्व समझना चाहिए और जीवन पर्यंत उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *