सरकारी धन के गबन मे नामजद मफरूर व 25000 रुपये पुरस्कार घोषित अभियुक्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय विनय चौहान के निकट पर्यवेक्षण में, रामदेव थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम व STF लखनऊ टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा मे नामजद व मफरूर एवं 25,000 रूपये पुरस्कार घोषित अभियुक्ता विजय लक्ष्मी चौधरी पत्नी स्व0 राकेश चौधरी निवासिनी ग्राम पोखर भिटवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती साकिन उम्र करीब 47 वर्ष को मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती मकान अभियुक्ता के भाई राजमणि चौधरी के घर के बाहर से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
बताते चले उ0नि0 आशुतोष त्रिपाठी एस0टी0एफ0 प्रभारी लखनऊ मय हमराहियान के मुकदमा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती मे नामजद मफरूर एवं 25,000 रूपये पुरस्कार घोषित अभियुक्ता विजय लक्ष्मी चौधरी पत्नी स्व0 राकेश चौधरी साकिन निवासिनी ग्राम पोखर भिटवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 47 वर्ष की तलाश करते हुए बडेबन बस्ती पुल के नीचे मौजूद थे कि मुखबीर खास द्वारा बताया गया की थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती की 25000 ईनामिया महिला विजय लक्ष्मी अपने भाई राजमणि चौधरी निवासी मुण्डेरवा जनपद बस्ती के घर पर मौजूद है इस सूचना की जानकारी रामदेव थानाध्यक्ष वाल्टरगंज को दी गई, कुछ ही बाद रामदेव थानाध्यक्ष वाल्टरगंज जनपद बस्ती मय फोर्स व महिला आरक्षीगण के बडेबन पुल के पास आकर मिले जिनसे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता विजय लक्ष्मी के बारे मे अवगत कराते हुए मुखबीर खास को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचे तो मुखबीर द्वारा एक महिला की तरफ इशारा करके हट बढ़ गया महिला आरक्षीगण द्वारा खड़ी महिला के पास पहुँचा गया तो महिला आरक्षीगण को देखकर अन्दर भागना चाही की महिला आरक्षीगण द्वारा पकड़ लिया गया । दौराने गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकारी आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया।