डीएम के निर्देश पर कुष्ठ आश्रम में 18 कुष्ठ रोगियों को खाद्यान्न एवं वस्त्र वितरित
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती। कुष्ठ आश्रम के 70वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन पर मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में 18 कुष्ठ रोगियों को खाद्यान्न एवं वस्त्र वितरित किया। रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया तथा 12 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान कुष्ठ आश्रम द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीआरओ ने आम का पौधा रोपित किया।
कुष्ठ आश्रम के संचालक कौशल त्रिपाठी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 1953 से यह संस्था यहॉ कार्य कर रही है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब से पारुल टिबडेवाल, रेडक्रास के कुलविन्दर सिंह सहित आश्रम के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंयक श्रीवास्तव ने किया।