शक्ति दीदी अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हरैया शेषनाथ मणि उपाध्याय तथा थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह के कुशल नेतृत्व में का0 शिव यादव, महिला आरक्षी माला देवी व महिला आरक्षी देवकी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयानंद किसान इंटर कॉलेज चौरी में चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति चतुर्थ चरण कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090 – वीमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध व थाने का सीयूजी नंबर – 9454403120 आदि हेल्प लाइन नंबरों के बारे मे जानकारी दी गई व महिला संबंधी हो रहे अपराध के बारे मे जागरूक किया गया।