सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक में गूंजा मंहगाई, महिला आरक्षण का मुद्दा

सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक में गूंजा मंहगाई, महिला आरक्षण का मुद्दा

– पदाधिकारियोें में मनोनयन पत्र वितरित, आप नेत्री लक्ष्मी यादव समर्थकों के साथ सपा में शामिल

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक किया। उन्होने पदाधिकारियोें का आवाहन किया कि वे घर-घर जाकर सपा के नीति और कार्यक्रमों से लोगों को जोडे़। कहा कि महिलायें मंहगाई की मार से सबसे अधिक प्रभावित है। भाजपा की सरकार में दो वक्त की रोटी और घर चलाना मुश्किल हो गया है। केन्द्र की सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है क्योंकि यह 2029 तक लागू होगा या नहीं इसमें संदेह है। भाजपा के जुमलेबाजियों से महिलायें सावधान रहे। भाजपा की सरकार ने घरेलू गैस सिलेन्डर मंहगा कर दिया। चुनाव नजदीक आता देख उसे 200 रूपया कम कर दिया गया है। इस चाल को समझना होगा। इस सरकार में महिलायें सर्वाधिक असुरक्षित हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने महिलाओं का आवाहन किया कि वे चौपाल लगाकर महिलाओं को सपा के पक्ष में एकजुट करें।
समीक्षा बैठक में महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव को संगठन के गतिविधियों की जानकारी दिया। इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। आम आदमी पार्टी की नेता लक्ष्मी यादव अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुई। गीता भारती ने उन्हें सदस्यता दिया। महिला सभाा की नेताओं ने समीक्षा बैठक में जमीनी मुद्दे उठाये और प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओें की जानकारी दी। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलायें सपा की जीत सुनिश्चित करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकुन्तला चौरसिया, इन्द्रावती शुक्ला, प्रियंका पाल, प्रर्मिला, बबिता, विन्दवासिनी, अनीता द्विवेदी, लक्ष्मी रंजन, सरोज सिंह, शकुन्तला चौधरी, दीपमती, सुमन किन्नर, मंजू मौर्य, मालती, बबिता भारती, चम्पा भारद्वाज, रेखा देवी, गायत्री, मंजू देवी के साथ ही सपा महिला मोर्चा की अनेक सदस्य शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *