पुलिस टीम द्वारा 01 वर्ष से फरार चल रहा मफरूर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा 01 वर्ष से फरार चल रहा मफरूर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सनशाइन समय बस्ती से महेंद्र सोनी की रिपोर्ट

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामदेव के मय पुलिस फोर्स व स्वाट टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित फरार चल रहा मफरूर अभियुक्त विजय कुमार पुत्र रामजी साकिन महदेव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को मनौरी चौराहा पुलिया के पास हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
बताते चले थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित मफरूर अभियुक्त विजय कुमार पुत्र रामजी निवास महदेव थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती के गिरफ्तारी हेतु थाना वाल्टरगंज व स्वाट टीम अभियुक्त की तलाश थे की जरिये मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त विजय उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक रामदेव थाना, उपनिरीक्षक उमाशंकर तिवारी प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 सुभाष मौर्या चौकी प्रभारी मनौरी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *