चन्द्रयान की सफलता के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

चन्द्रयान की सफलता के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। चंद्रयान-3 के चन्द्रमा पर सुरक्षित पहुंचने को लेकर देश भर में उत्साह का वातावरण है और लोग पूजा पाठ कर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इसरो वैज्ञानिकों के श्रम और साधना सफल हो। बुधवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर विशेष पूजा पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ और हवन कर प्रार्थना किया कि चंद्रयान-3 को सफलता मिले।
विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि देश के लिये यह गौरव का क्षण है। हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने ऐसा अवसर दिया है । यह भारतवासियों के लिये प्रसन्नता का क्षण है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि चंद्रयान-3 के चन्द्रमा पर पहुंचने की यात्रा देश के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। इससे भारत दुनियां के ऐसे देशों में शामिल हो जायेगा जिन्हें चांद पर पहुंचने में सफलता मिली है। प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि चांद को छू लेने का मन तो सबका करता है, भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।
चन्द्रयान की सफलता हेतु श्री हनुमान चालीसा का पाठ और हवन कर प्रार्थना करने वालों में मुख्य रूप से महासंघ के महन्थ गिरजेश दास, सौरभ तिवारी, विन्द गोपाल त्रिपाठी, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, वीरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, पूनम सिंह, संदीप तिवारी, संदीप मिश्र, उपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, बाबा जय प्रकाश दास, अमरजीत सिंह, विजय शंकर शुक्ल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *