अपने पति के चेहरे को खौलता तेल व मिर्ची डालकर घायल करने वाली वाँछित अभियुक्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार सनशाइन समय बस्ती
बस्ती। थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना लालगंज पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित थाना लालगंज जनपद बस्ती से सम्बन्धित 01 वाँछित अभियुक्ता पूनम देवी पत्नी जनार्दन प्रसाद निवासी भिटहा जिला बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को विवेचना के दौरान उसके घर ग्राम भिटहा से गिरफ्तार कर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशों का पूर्णतया पालन कर गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्ता के भाई गिरजेश को देकर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार जायसवाल, हे0का0 अशोक कुमार व का0 प्रभुनाथ यादव, म0का0 ममता चौहान व म0का0 सुलेखा राजभर थाना लालगंज बस्ती रहे शामिल।