छठ पूजा के लिए नगर बाजार में उमड़ पड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों की संख्या में पहुंची ब्रती महिलाएं
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती। छठ पूजा के लिए नगर बाजार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दुर्गा मन्दिर स्थित विशाल तालाब के तट पर हजारों की संख्या में पहुंची ब्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को विधि विधान से पूजन अर्चन कर अर्ध दिया। इसके पूर्व शाम को ब्रतधारी श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को प्रणाम कर पूजा पाठ शुरू किया था। चेयरमैन नीलम सिंह राना अपने नगर पंचायत के कर्मियों और सहयोगियों के साथ देर रात और भोर से ही सम्पूर्ण व्यवस्था पर नजर बनाए रखीं। नीलम सिंह राना ने भी अपने पति पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के साथ क्षठ पूजा किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत द्वारा चाय पानी, गीत संगीत, प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। भोजपुरी टीवी स्टार उर्मिला राज और सुकर्ण पांडेय के गीतों ने समा बांध दिया। श्रीमती राना ने कहा कि आम जन को त्यौहारों पर सुख सुविधा प्रदान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है।