चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी में छात्रों को दी गयी विस्तृत जानकारी

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी में छात्रों को दी गयी विस्तृत जानकारी

– कठिन परिश्रम ही सफलता प्राप्त करने का एक मात्र सूत्र- सानू एंटोनी

– भारत को इस गौरवशाली व अद्भुत पल का भागी बनाने के लिए जिम्मेदारों को बधाई – डॉ० संजीव पाण्डेय

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में चंद्रयान-3 के सजीव प्रसारण के लिए जारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के क्रम में आज विद्यालय के कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय के निर्देशन व प्रधानाचार्य सानू एंटोनी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिग की विस्तृत जानकारी दी गयी । प्रिंसिपल सानू एंटोनी ने विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 के मुख्य घटक विक्रम लैंडर एवं प्रज्ञान रोवर के बारे में बताते हुए इसरो टीम द्वारा किए गए इस अद्भुत कार्य के लिए बधाई दी उन्होंने बताया की चंद्रयान-3 के मुख्य उद्देश्य क्या है कैसे विक्रम लैंडर एवं प्रज्ञान रोवर कार्य करेंगे। सफल लैंडिग पर बोलते हुए जी.यस महाविद्यालय के बी.एड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने छात्रों को चंद्रयान के भाग रोवर व लैंडर के बारे में छात्रों को अवगत कराया साथ ही साथ चंद्रमा के ऑर्बिट में घूमने वाले अन्य सेटेलाइट्स के बारे में भी जानकारी दी और चंद्रयान -2 की विफलता पर भी प्रकाश डाला।साथ ही साथ छात्रों को जीवन में सदा संघर्ष से सफलता प्राप्त करने का मूल समझाया। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत के लिए यह बहुत गर्व का विषय है उन्होंने कहा जिस प्रकार इसरो की टीम ने अथक प्रयास करके सफलता प्राप्त की है उसी प्रकार हमे भी अपने जीवन में किसी भी कार्य को बड़ा नहीं समझना चाहिए, परिश्रम करके हम कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इस दौरान विद्यार्थियों ने भी ध्यान पूर्वक उनकी बातों को सुना और उत्साहित दिखे।

https://fb.watch/mE6_aCRB0V/?mibextid=Nif5oz

इस दौरान शिक्षा, प्रमिला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, निशु उपाध्याय, पुनीत त्रिपाठी, शालिनी श्रीवास्तव, रूपा, माया शुक्ला, ज्योयी, अरुण, शहनाज़, साक्षी मिश्रा, साक्षी कसौधन, अंकिता पांडेय, प्रतीक्षा पटेल, शुभम पटेल, रिया दुबे, अर्चना पटेल, श्वेता, शारिक खान, गोपाल, किरन सिबस्टन, अर्चना द्विवेदी, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम शालिनी, आक्षी, संगीता, जेरीन, मनीषा गुप्ता, मीज़ना, प्रगति खबास, अभिरामी, सुष्मिता मन्ना, अभिषेक पटेल, नलिन, पूजा तमांग, वैभव पांडे, अमित मिश्रा, सौरभ पांडे, जीत यदुवंश, मनीष मिश्रा, रामस्वरूप यादव अखिलेश, मोहम्मद अजीम, अरुण बहादुर श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, राम निरंजन गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *