अश्लील सोच की मानसिकता वाले को सीएम पद पर रहना मर्यादित लोकतंत्र के लिए कलंक पूर्ण – गोपेश्वर त्रिपाठी

अश्लील सोच की मानसिकता वाले को सीएम पद पर रहना मर्यादित लोकतंत्र के लिए कलंक पूर्ण – गोपेश्वर त्रिपाठी

– महामहीम राष्ट्रपति से बिहार सरकार को बर्खास्त किये जाने के लोकहित में सौपा ज्ञापन

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। नीतीश कुमार की टिप्पणी को असभ्य बताते हुए महामहीम राष्ट्रपति से बिहार सरकार को बर्खास्त किये जाने के लोकहित में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व के योजनानुसार कमिश्नरी मुख्यालयो पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा के सदन पटल पर महिलाओ को लेकर की गयी अश्लील अभद्र और लज्जाजनक शब्दावली पर कड़ी आपत्ति के साथ प्रदर्शन कर महामहीम राष्ट्रपति को संबोधित कमीश्नर बस्ती के माध्यम से बस्ती मंडल मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी की अगुवाई में क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे, बस्ती किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष अजय शर्मा सहित मोर्चा के पदाधिकारीयो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कचहरी से कमिश्नर कार्यालय तक पैदल मार्च किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहाँ की बिहार सरकार के मुख्यमंत्री का आचरण और सदन पटल पर उनका संबोधन अत्यंत लज्जाजनक अशोभनीय है। बेटियों को लेकर अशोभनीय अश्लील और न कहे जाने वाले शब्दों का ओक्षा प्रयोग करके बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसदीय लोकतंत्र की लोकतान्त्रिक मर्यादाओं पर गहरा आघात व अक्षम्य अपराध किया है, ऐसी अश्लील सोच की विकृत मानसिकता वाले का मुख्यमंत्री पद पर रहना मर्यादित लोकतंत्र के लिए कलंक पूर्ण है। नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बने रहने का किसी भी दशा में उचित नहीं है। इसलिए नारी के सम्मान में किसान मोर्चा मैदान में नारे के साथ महामहीम राष्ट्रपति से नितीश सरकार के बर्खास्ती का अनुरोध किया है।
क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे ने कहाँ की जब से भाजपा के साथ नीतीश कुमार का गठबन्धन टूटा है तब से इनकी मानसिकता में विकृतिया आ गई है।
इस मौके पर जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, नागेन्द्र बहादुर सिंह, वरुण पाण्डेय, पी एन सिंह, अजीत शुक्ल, उमेश तिवारी, अवनीश सिंह, प्रिंस उपाध्याय, धर्मेन्द्र मिश्र, संदीप पाण्डेय, राम अचल मौर्या, जय प्रकाश, अब्दुल गफ्फार, शुभम पाण्डेय, मनीष शुक्ल, संतोष पाण्डेय, अशोक कुमार, पवन शुक्ल, अनुराग शुक्ल, ज्ञानेंद्र मिश्र, सुबास कन्नौजिया सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *