शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए होगा मातृशक्ति का उत्थान – राहुल श्रीवास्तव

शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए होगा मातृशक्ति का उत्थान – राहुल श्रीवास्तव

– शक्ति वंदन कार्यक्रम व गांव चलो अभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजित

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। भाजपा जिला कार्यालय में आज शक्ति वंदन व लखपति दीदी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित के लिए किया जा रहा है उनकी विस्तृत जानकारी स्वयं सेवी संगठनों को व महिला स्वयं सहायता समूहों को हो व उन तक इन जनहित व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में महिला मोर्चा, पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया वही मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी को चाय पर संवाद 11 और 12 फरवरी को विधानसभा स्तर पर सम्मलेन, 12 से 21 फरवरी तक स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क, 22 फरवरी को प्रधानमन्त्री मोदी का सजीव प्रसारण, 25 और 26 फरवरी को एनजीओ सम्मलेन होने है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पाण्डेय, अभिषेक कुमार ने संबोधित किया।
राहुल श्रीवास्तव ने विषय को रखते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि महिला, नारी, मातृ शक्ति का जब उत्थान होगा तो निश्चित रूप से घर की दहलीज से लेकर राज्य ही नहीं देश के पंचायत स्तर तक महिलाओं का बोलबाला होगा। आज समय बदल रहा है। देश के हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है। निश्चित रूप से समाज की भी सोच में परिवर्तन आया है। जितने भी स्वयं सहायता समूह हैं, उनके साथ मिलकर मातृशक्ति का उत्थान हो। इसलिए प्रधानमंत्री की ओर से शक्ति वंदन कार्यक्रम शुरू किया गया है जो महत्वाकांक्षी योजना भी है। बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिले में गांव-गांव, गली-गली जाएंगे।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहाँ इस अभियान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। किस तरह से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है, इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान के तहत पूरे जिले में मैपिंग कर गांवों का चयन किया गया है। पार्टी का हर पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता 24 घंटे का प्रवास बूथ स्तर पर हर गांव में करेगा। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं व भाजपा की रीति-नीति के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया जाएगा। विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पिछले दिनों मोदी की गारंटी की गाड़ी गांव-गांव गई। उसी तर्ज पर हर गांव में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जाकर उस परिवार का विकास हो, इन सब बातों को लेकर गांव चलो अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रन चरन चौधरी ने किया। इस मौके पर रोली सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अनीता अग्रहरी, मीना पाण्डेय, आनंद कुंवर सिंह, शालिनी मिश्रा, जगदीश शुक्ला, शिव बहादुर मौर्या, अवनीश सिंह, मनोज सिंह, दिलीप शर्मा, अतुल पाल, अखिलेश शुक्ला, अमित शर्मा, वशिष्ठ मुनि, परम वीर गौड़, शिव चरन जायसवाल, अरविन्द चौधरी, कम कम निषाद, इन्द्रावती, विनीता देवी, पुनीता, प्रवेश देवी, सुगंध गोस्वामी, अंजनी, रजनी चौधरी, शीला तिवारी, निर्मला, गीता, गौरव अग्रवाल, जंक राम गौतम, राजन सिंह, नीरज तिवारी, बलराम तिवारी, अमर बहादुर सिंह, लल्लू गिरी, गजेन्द्र मणि तिवारी, इंद्रा कुमार शुक्ला सहित मण्डल संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *