फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर लोगो को गुमराह करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर लोगो को गुमराह करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

सनशाइन समय बस्ती से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

बस्ती। साइबर अपराधो के अनावरण के क्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ, उ0प्र0 सुभाष चन्द्र के आदेश के क्रम में साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आरके) भारद्वाज व पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, उ0प्र0 एन0कोलान्ची के पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती ओ०पी० सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विकास यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बस्ती मय टीम द्वारा उपरोक्त फर्जी फेसबुक आई0डी0 के सम्बन्ध में मेटा प्लेटफार्म व अन्य अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए घटना में संलिप्त व साइबर क्राइम पुलिस थाना बस्ती पर पंजीकृत मुकदमा आई0टी0 एक्ट का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तो जितेन्द्र गिरी उर्फ पंकज गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी उम्र 39 वर्ष, पिन्टू पासवान पुत्र छड्डू पासवान ग्राम परसरामपुर सिकटिया थाना अलीनगर जिला चन्दौली उम्र 34 वर्ष को मुगलसराय जनपद चन्दौली से गिरफ्तार करने में साइबर क्राइम पुलिस थाना, बस्ती पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।
अभियुक्तो से पूछताछ की गयी तो बताये कि इस समय हम लोगो को कोई धन्धा नही चल रहा था, जब भी मै खाली रहता हूँ अपने परिचित पिन्टू पासवान के माध्यम से फेसबुक एकाउण्ट अलग अलग नामो से बनवाता हूँ तथा किसी सम्भ्रान्त अथवा अधिकारियो की फोटो आदि भी अपने फर्जी फेसबुक एकाउण्ट की प्रोफाइल पर लगाता हूँ। जिससे मैं अमीर लोगो से फेसबुक पर दोस्ती कर सकू और उनसे पैसा आदि मांग सकू। हम लोग अपनी पहचान छिपाने के लिए विभिन्न नाम पतो का फर्जी आधार कार्ड रखते थे।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धाराओ की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तारी में तकनीकी सहयोग करने वाली साइबर क्राइम पुलिस थाना बस्ती टीम में उ0नि0 अवधेश कुमार वर्मा, उ0नि0 हरेन्द्र चौहान, उ0नि0 महेन्द्र यादव, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 मनोज राय, हे0का0 मनिन्द्र प्रताप चन्द, का0 शिवम् यादव, का0 रामप्रवेश यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 सुजीत यादव, का0 सन्तोष यादव सर्विलांस सेल, म0का0 मिताली द्विवेदी, म0का0 रानी, म0का0 बबिता यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *