अनियंत्रित हुआ ई रिक्शा, दो लोग हुए घायल

अनियंत्रित हुआ ई रिक्शा, दो लोग हुए घायल

रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। ब्लाक साउघाट ओड़वारा रेलवे स्टेशन से मुंडेरवा को अपने घर जाते हुए ओड़वारा मार्ग पर बाटेला चौराहे के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया। जिसमें पुरुष सिराज खान पुत्र इकबाल उम्र 45 वर्ष एवं महिला शहाबुद्दीन निशा उम्र 65 वर्ष दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानी लोगों द्वारा एंबुलेंस के लिए 108 कॉल सेंटर फोन लगाया गया। तत्काल 108 की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गयी। जिसको 108 एंबुलेंस के ईएमटी द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *