बैठक में शिक्षकों ने बनाया महाहड़ताल की रणनीति

बैठक में शिक्षकों ने बनाया महाहड़ताल की रणनीति

महेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक संगठन मंत्री बने

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार में पेंशन बहाली संयुक्त मंच ‘एन.जे.सी.ए.’ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर किये जा रहे आन्दोलनों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी मार्च माह में होने वाले महाहड़ताल के तैयारी पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी से 22 तक क्षेत्रीय संगठनों की बैठक होगी जिसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर योगदान पर रणनीति तंय की जायेगी। इसी कड़ी में महेश कुमार को सर्व सम्मत से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक कुमार को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि आगामी 23 से 5 फरवरी तक सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों पर भ्रमण कर होने वाले महाहड़ताल के बारे में जागरूक करने के साथ ही सदस्यता अभियान भी चलायेंगे। कहा कि एकजुटता से ही पुरानी पेंशन बहाल हो सकेगी। बताया कि 5 फरवरी के बाद जनपद संगठन क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास क्षेत्र के बीआरसी केन्द्रों पर शिक्षकों की बैठक कर रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में सभी पदाधिकारियोें ने संगठन के निर्णय के पालन का बचन देने के साथ ही महेश कुमार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
बैठक में मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, राजकुमार सिंह, शशिकान्त दूबे, इन्द्रसेन मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, दिवाकर सिंह, देवेन्द्र वर्मा, शैल शुक्ल, चन्द्रभान चौरसिया, रीता शुक्ला, सरिता पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, योगेश्वर प्रसाद शुक्ल, संदेश कुमार रंजन, बब्बन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, रामभरत वर्मा, भैयाराम राव, रामपाल चौधरी, त्रिलोकीनाथ, विनय कुमार, लालजी, विनोद गौतम, दिनेश वर्मा,सुनील पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, राजेश चौधरी, सुभाष मिश्र, उमाशंकर मणि, हरिमूर्ति चौधरी, हरिश्चन्द्र यादव, ओम प्रकाश, अखिलेश चौधरी, रविन्द्रनाथ वर्मा, अश्विनी पाण्डेय, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, नरेन्द्र पाण्डेय, मुक्तिनाथ वर्मा, सन्तोष शुक्ल, रजनीश मिश्र, कन्हैयालाल भारती, ओम प्रकाश पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, मो. सलाम, आदित्यनाथ त्रिपाठी, धु्रवनरायन दूबे, कृष्ण कुमार वर्मा, बुद्धिराम यादव, राजकुमार पाल, राम प्रकाश यादव, ओंकारनाथ उपाध्याय, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, मारूफ खान, जय सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, सुशील कुमार उपाध्याय, विवेकानन्द चौरसिया के साथ ही अनेक शिक्षक और संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *