पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली जाएंगे हजारों शिक्षक – मारकंडेय सिंह

पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली जाएंगे हजारों शिक्षक – मारकंडेय सिंह

– उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज में सम्पन्न

– सदस्यता शुल्क संगठन की प्राणवायु -अनिरुद्ध त्रिपाठी

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व संचालन महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 अगस्त को आयोजित धरने मे बस्ती मंडल से हजारों शिक्षक जाएंगे, जिसके लिए बस्ती, संत कबीर नगर व सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहाँ की सदस्यता संगठन की प्राणवायु है। इसलिए बस्ती मंडल के सभी विद्यालयों का भ्रमण कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जाय। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह ने कहा कि शिक्षक स्वाभिमान की रक्षा के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेंगे। शिक्षक संगठन पर भरोसा करेंगे, अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, हम उसका निराकरण कराएंगे।
मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने एनपीएस को अपडेट करने, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति के प्रकरण निस्तारित करने की मांग की। बोर्ड परीक्षा मूल्याकन वर्ष 2018, 2019, 2020 व 2023 के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान किया जाय। सभी विद्यालयों का समय से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाय। निरीक्षक के दौरान अधिकारी सालीनता का व्यवहार करें।
इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह,यशवर्धन शुक्ला,डॉ अजय शुक्ला, अवधेश कुमार सिंह, बलराम रोहिदास, उदय भान वर्मा, विशाल पांडेय, फागू लाल गुप्ता, सतीश रंजन सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, विनीत कुमार वर्मा, विकास सिंह, जितेंद्र शाही,अमरेश कुमार सिंह, नरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, राम सनेही, राम नरोत्तम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *