बीजेपी ग्राम परिक्रमा अभियान की कार्यशाला का आयोजन, 1185 गांवों तक जाएंगे कार्यकर्ता

बीजेपी ग्राम परिक्रमा अभियान की कार्यशाला का आयोजन, 1185 गांवों तक जाएंगे कार्यकर्ता

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा अभियान की कार्यशाला जिला मुख्यालय कार्यालय पर आयोजित की गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत बस्ती जनपद के 1185 गांवों तक भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जाएंगे। गांवों में घर-घर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने किया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रम हेतु 12 फरवरी से 5 मार्च तक ग्राम परिक्रमा अभियान चलना है।
मुख्य अतिथि उपेन्द्र बंधू सिंह ने कहाँ की यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गांव-गांव परिक्रमा करते हुए गाँव के मध्य एकत्र होकर चौपाल लगा चर्चा की जाएगी। इस अभियान के लिए सभी मंडलों में प्रभारी तय हो चुके है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जैसे कृषि के लिए सबसे अधिक बजट दिया गया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चीनी और दुग्ध उत्पादन में यूपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है आदि।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहाँ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। संपर्क, संवाद और संबंध की अपनी विशिष्ट कार्यपद्धति से भाजपा पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय बन गई है।
क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान देश के स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए दर्जनों योजनाएं व कार्यक्रम लागू किए हैं। ग्राम परिक्रमा यात्रा के जरिये किसान मोर्चा भाजपा को प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जिताने और 60 प्रतिशत से अधिक मत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के सभी अभियानों से जुडक़र लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन करें जिससे 2024 में फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प पूरा किया जा सके। ग्राम परिक्रमा यात्रा के लिए चार व पांच फरवरी को सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ग्राम परिक्रमा यात्रा के सफल आयोजन के लिए किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी 15 दिनों का समय देकर 1185 गांवों में पहुंचकर इस यात्रा के माध्यम से किसानों व नागरिकों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करेंगे।
इस कार्यशाला में संचालन नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। सतेन्द्र सिंह भोलू, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अजीत शुक्ल, पवन कुमार वर्मा, अवनीश सिंह, उमेश तिवारी, संदीप पाण्डेय, सुनील मिश्र, पंकज मिश्र, वशिष्ठ मुनि, हरिश्चन्द्र, शशंक, लवकुश, अरुण पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, राकेश तिवारी, अशोक कुमार सुभाष सिंह, राम केवल गुप्ता, कौशल गुप्ता, अरुण चौधरी, स्नेह पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, विष्णु यादव, राम मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *