त्रेतायुग में भगवान श्री राम के लंका के विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाई गई थी

त्रेतायुग में भगवान श्री राम के लंका के विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाई गई थी

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

भगवान श्री राम अपने महल में विराजे तो पूरे देश में खुशियों की लहर उठ रही है। त्रेतायुग में भगवान श्री राम के लंका के विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाई गई थी। सोमवार को बस्ती जिले में यह उत्साह देखकर त्रेतायुग की याद आना स्वाभाविक है। लोगों के मुख से भी जय श्री राम का अभिवादन स्वयं ही प्रचलित हो गया। वाहनों पर श्री राम के भगवा झंडे लगे दिख रहे। लोगों ने घरों दुकान संस्थान में भी भगवा ध्वज लहराया पूरा माहौल भगवा में रंगा दिख रहा है। सामाजिक संस्थाओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा के वक्त भगवान राम की पूजा अर्चना की। जगह जगह भंडारे और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाकर मन्दिरो की सफाई की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में छोटे बड़े मिलाकर लगभग चार सौ मन्दिरो पर रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में तिलकपुर मन्दिर पर भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे मन्दिर परिसर में यज्ञ आहुति दी गई, उसके बाद सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखा गया। उसके बाद राम जी की आरती हुई और कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी जिला प्रभारी समीर सिंह जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र द्वारा किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक कमाल खान, ज्योति शर्मा और आकांक्षा सिंह ने राम नाम के भजन गाकर श्रोताओं को मग्धमुक्त कर दिया। इस दौरान विशाल भण्डारे का भी आयोजन हुआ।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के इस बेहद ही खास मौके पर देश-दुनिया में जश्न का माहौल है। देश और दुनिया में दिवाली मनाई जा रही है।
जिलाध्ययक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहां यह युग ही बहुत महान है क्योंकि लंबे संघर्षो के बाद हम इस अद्भुद क्षण के साक्षी बने है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर के मन्दिरो पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस समय पूरी दुनिया दीवाली मना रही है। शाम को घर घर दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। 22 जनवरी की यह दिवाली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। मंदिरों में अखंड मानस पाठ तो कहीं आज भी जारी है हनुमान चालीसा। जगह जगह भंडारा प्रसाद का वितरण भी हुआ। इस मौके पर राम श्रृंगार ओझा, अनिल दुबे, जटाशंकर शुक्ल, गौरव मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र जायसवाल, आकाश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, अनूप खरे, प्रमोद पाण्डेय, जगदीश शुक्ल, नीरज प्रजापति, दुष्यन्त सिंह, अभिषेक कुमार, आलोक पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र, गौरव पाल सहित सैकड़ों संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *