हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य पर काम करेंगे प्रवासी- अमृत कुमार वर्मा

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य पर काम करेंगे प्रवासी- अमृत कुमार वर्मा

– कप्तानगंज मंडल कार्यशाला में गांव चलो अभियान की बनी रणनीति

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

कप्तानगंज, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान पार्टी के नेता सरकार की उपलब्धियां को जनता को बताएंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा तय किए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करेंगे।
शनिवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित निजी विद्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं को अपने निर्धारित बूथ पर प्रवास कार्यक्रम के तहत 24 घंटे निवास करना है। प्रवास के दौरान पार्टी द्वारा तय किए गए महत्वपूर्ण कार्य को बूथ स्तर पर ही पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि एक बार पुनः देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर के आम जनमानस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है। इस बार 2014 तथा 2019 से भी प्रचंड बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी तथा संचालन राजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मंडल संयोजक मनोज ओझा, विस्तारक फूल चंद यादव, ई वीरेंद्र कुमार मिश्र, भोला निषाद, सुखराम गौड़, शिव प्रसाद त्रिपाठी, राम वृक्ष निषाद, रवि तिवारी, शिव बहादुर मौर्य, विजय सेन त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा, आकाश कसौधन, सुनीता भारती, अनीता अग्रहरि, मनोज सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, अभिषेक पांडेय, अशोक निषाद, रोहित तिवारी, विशाल मिश्र, सुनील विश्वकर्मा, राम आशीष तिवारी, पिंटू सोनकर, विनय निषाद, प्रदीप तिवारी, राम अदालत चौधरी, राम बुझारत मोदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *