मां ने अपने मासूम बच्चे को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, खुद को किया घायल

मां ने अपने मासूम बच्चे को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, खुद को किया घायल
रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है मां ने अपने 6 वर्षीय बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी इसके बाद अपने आप को भी चाकू मारकर और गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर लिया हरदी गांव के निवासी संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति उम्र लगभग 30 वर्ष ने अपने 6 वर्षीय बेटे प्रभव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद कीर्ति ने खुद को भी घायल कर लिया परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है बताया जा रहा है कि कीर्ति की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व संदीप सिंह के साथ हुई थी घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है पारिवारिक कलह की वजह से घटना हुऐ है मृतक शाश्वत उर्फ यशवर्धन सिंह का शव पुलिस कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।




