कप्तानगंज, हर्रैया में हुआ सपा के साईकिल यात्रियों का भव्य स्वागत

कप्तानगंज, हर्रैया में हुआ सपा के साईकिल यात्रियों का भव्य स्वागत

-सभाओं में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा गुरूवार को कप्तानगंज विकास खण्ड के वायरलेस चौराहे के निकट से आरम्भ हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। स्थान-स्थान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा हर्रैया विधानसभा क्षेत्र पहुंची जहां विश्राम की व्यवस्था थी। शुक्रवार को यात्रा रूधौली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के श्रृंगीनारी, पिकौरासानी में क्षेत्रीय विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल की मौजूदगी में साईकिल यात्रियों का स्वागत किया गया। इसी क्रम में महराजगंज बिहरा गेट, विक्रमजोत पर नुक्कड़ सभायें हुई।
साईकिल यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में सपा नेताओं ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, सपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी के साथ ही सभी वर्ग परेशान है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में सपा पूरी मजबूती से चुनाव मैंदान में उतरेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में घोसी की तरह विजय का रेकार्ड जनता बनायेगी।
साईकिल यात्रा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रवीण पाठक, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, समीर चौधरी, राजू सिंह, नीलू सिंह, चन्द्र प्रकाश चौधरी, मो. स्वालेह, सिद्धार्थ सिंह, प्रदीप यादव, मुलायम, प्रमोद यादव, गुलाम गौस, कुलदीप श्रीवास्तव, नन्हें यादव, हरीश, अजीत, नरसिंह यादव, दुर्गा यादव, दिलीप यादव, मनीष शर्मा, श्याम सुन्दर यादव, तूफानी यादव, जगदीश मौर्य, राहुल सिंह, राम सहाय यादव, अरविन्द सिंह, शंकर यादव के साथ ही साईकिल यात्रा में अभिषेक यादव के साथ चल रहे अखिलेश गुप्ता, राघवेन्द्र यादव, जयसिंह प्रताप यादव, अविनाश विद्यार्थी, राकेश शर्मा, प्रिन्स सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *