BastiCrime newsDelhiLucknowNationalUttar PradeshWorld

इलाज के दौरान महिला की हुई मृत्यु, अस्पताल के ऊपर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इलाज के दौरान महिला की हुई मृत्यु, अस्पताल के ऊपर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। थाना मुंडेरवा के अंतर्गत एक निजी अमृत हॉस्पिटल मुंडेरवा में इलाज के दौरान एक महिला की आधी रात में मृत्यु हो गई। स्वजन ने सुबह चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही पर जमकर बवाल काटा और कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराने में जुटी है।लोहदर गांव निवासी मृतक रोशनी पत्नी अनिल चौधरी के शरीर में खुजलाहट ज्यादा होने पर पति अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर उसे मुंडेरवा में स्थित एक निजी अस्पताल लेकर रात सवा बारह बजे पहुंचा अस्पताल पर स्वास्थ्य कर्मी ने महिला को दो तीन इंजेक्शन लगाए पति का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद ही रोशनी के मुंह से झाग निकलने लगा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुंरत क्रिटिकल केस बता कर बस्ती ले जाने को कहा अनिल ने उसे किसी तरह मोटरसाइकिल पर बैठाया और बस्ती लेकर जा रहा था कि ओड़वारा के पास उसकी मृत्यु हो गई सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अस्पताल का घेराव किया तो पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया और एक आरोपी कर्मचारी को अपने साथ ले गई। मृतक के पति अनिल ने कहा कि एंबुलेंस मंगा दीजिए किंतु उन लोगों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर ही बैठा दिया मोटरसाइकिल पर बैठाकर जब हम उसे ले जा रहे थे तो पत्नी का पैर घिसट रहा था और वोडवारा पहुंचते पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई। इस हृदय विदारक घटना को सुनकर ग्रामीणों के साथ अनिल अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया हंगामा को देखते हुए किसी ने पुलिस को फोन कर दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष क्षेत्रधिकारी रुधौली सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाया बुझाया और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवेदन किया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील करा दिए आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

Manish Mishra

Manish Mishra is Beuro chief Basti sunshine samay news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button